रायबरेली के सिविल लाइन चौराहे ओवर ब्रिज के पास हुआ बड़ा हादसा




नीलम ब्यूरो ,अक्षय मेल समाचारपत्र


रायबरेली !सिविल लाइन चौराहे ओवर ब्रिज के पास हुआ बड़ा हादसा
तेज रफ्तार बोलेरो ने अनियंत्रित होकर दो ऑटो चालक को मारी टक्कर जिसमें एक ई रिक्शा दूसरा टेंपो पर
जिसमें बैठी सवारियां पूरी तरीके से हुई घायल और दोनों ऑटो के उड़े परखच्चे,इस मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिस सिविल लाइन चौकी प्रभारी और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी
टक्कर इतनी तेज थी सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वही बोलेरो चालक अनियंत्रित होकर टक्कर मारने के बाद वहां से भाग निकला लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस की वायरलेस की मदद से आगे सिविल लाइन चौराहे पर उसे पकड़ लिया गया। फिलहाल बोलेरो चालक की गाड़ी को पकड़कर थाना कोतवाली ले जाया गया और सभी लोगों को  फायर ब्रिगेड की गाड़ी से नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ