कर्मचारियों ने अधिकारी पर लगाया शोषण का आरोप



बिनोद सिह   / दैनिक अक्षय मेल संवाददाता


अमेठी जनपद के अंतर्गत जीवन दामिनी (स्वास्थय विभाग)मे तैनात 102,108एएलएस कर्मचारियों ने प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा शोषण किये जाने का आरोप लगाया है वहीं कर्मचारियों ने जिलाधिकारी अमेठी को प्रार्थना पत्र देकरअवगत कराया है ।प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि हम सभी लोग  ईएमटी एवं पायलट कोरोना काल के दौरान अपनी परवाह ना करते हुए रात दिन जनता की सेवा में लगे हुए हैं वहीं हम सभी लोगों का मार्गदर्शन करने हेतु प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप अनुज सिंह को तैनात किया गया है जहाँ पद का दुरुपयोग करते हुए हम सभी लोगों का उनके द्वारा आर्थिक शोषण किया जा रहा है ।वहीं उन लोगों ने बताया कि अपनी दबंगई  के चलते अपने साथ एक पायलट भी लेकर चलते हैं जो कि उनके दाहिने हाथ का काम करता है ।मदिरा और सिगरेट का शौक रखने के चलते हम सभी लोगों से नये तरीके बता कर अर्थिक शोषण किया जा रहा है कभी लीब तो कभी लोकेशन से दूसरे लोकेशन ट्रांसफर एवं मनचाहा लोकेशन पर ड्यूटी देने के नाम पर धन उगाही करते हैं और दारू पीकर उनके द्वारा सभी कर्मियों का शोषण किया जा रहा है इसी दौरान 26सितम्बर को 108एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी सुभाष यादव को 09:05बजे शाम को अनुज सिंह के द्वारा फोन पर अभद्रता व गालिया दी गई ।वहीं कर्मियों ने बताया कि अपना मान सम्मान दांव पर लगा कर ऐसे भ्रष्ट अधिकारी के साथ काम नहीं कर पाएँगे ।वहीं उन्होंने जिलाधिकारी अमेठी से ऐसे अधिकारी को हटाने की मांग की है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ