जनसेवा में लगे कायस्थों को किया जाएगा महासभा में शामिल-अरविन्द श्रीवास्तव


 रायबरेली में कायस्थ महासभा कमेटी का हुआ विस्तार

होनहार बच्चों का कायस्थ समाज द्वारा किया गया सम्मान

नीलम ब्यूरो अक्षय मेल समाचारपत्र 



रायबरेली । कायस्थ महासभा  (पूर्वी) एवं चित्रांश महासभा के द्वारा संयुक्त रुप से शिक्षा के क्षेत्र में शहर के होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया। आईसीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में जिले की मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान पाने वाले हर्ष मिश्रा और चौथी रैंक पाने वाले अर्पित श्रीवास्तव को जहां अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया वहीं ट्रिपल आईटी दिल्ली में बीटेक के उपरांत सीधे पीएचडी हेतु चयनित असीम श्रीवास्तव एवं आईआईएम शिलांग में एमबीए हेतु स्थान प्राप्त करने वाले संकल्प सिन्हा को भी सम्मान पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में जिले में पांचवा स्थान प्राप्त करने वाले अस्तित्व सिन्हा का भी सम्मान किया गया। शहर के प्रभुटाउन में संपन्न हुई महासभा की संयुक्त सभा में कायस्थ महासभा (पूर्वी) के जिला अध्यक्ष अरविन्द श्रीवास्तव, एडवोकेट ने कायस्थ महासभा की जिला कमेटी और नगर युवा कमेटी का विस्तार भी किया। इस मौके पर आईटीआई के पूर्व डीजीएम एवं एजुकेशनल कैरियर काउंसलर इं. अनिल श्रीवास्तव ने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में होनहार बच्चों की हर संभव मदद निशुल्क की जाएगी। इस मौके पर आईटीआई के डीजीएम अजय श्रीवास्तव एवं चित्रांश महासभा के जोनल अध्यक्ष नागेंद्र श्रीवास्तव विशेष रुप से उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत जिला युवा अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, एडवोकेट एवं नगर युवा अध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव के द्वारा चित्रांशु निगम को नगर युवा महामंत्री नियुक्त किया गया तथा जिला कमेटी में उदय श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, ललित श्रीवास्तव को नगर अध्यक्ष, नीरज श्रीवास्तव को संयुक्त मंत्री तथा सुशील श्रीवास्तव को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष अरविन्द श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष और यूनियन बैंक के मैनेजर रविंद्र नाथ हरि, कोषाध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव, मनीष निगम, धीरज श्रीवास्तव विनय सिन्हा, विनीत सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ