दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर-आगामी दुर्गा पूजा को लेकर बल्दीराय थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में समिति के अध्यक्ष व प्रधानों,धर्मगुरुओं, समाजसेवियों के बीच बल्दीराय तहसीलदार शैलेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक हुई बैठक के दौरान थानाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह की उपस्थित में लोगों से बताया गया कि सरकार द्वारा जो गाइडलाइन जारी की जाएगी उसका अनुपालन हमें तथा आप सभी को करना होगा तथा बेहतर माहौल में दुर्गापूजा मनाने हेतु कोविड 19 से बचाव को लेकर तत्पर रहने व अफवाह फैलाने वाले को चिन्हित कर पुलिस को सूचना देने में सहायता करना होगा। उपस्थित लोगों ने थानाध्यक्ष को आश्वासन दिया कि जो भी सरकार द्वारा दुर्गा पूजा त्योहार मनाने के लिए निर्देश दिया जाएगा उसका हम सभी क्षेत्रवासी अनुपालन करेंगे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष महेश जायसवाल, पूर्व प्रधान डॉक्टर नफीस, अकबर रजा, मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि, घनश्याम मिश्रा,आचार्य जी,राजधर शुक्ला जी, इसौली प्रधान शाकिर अब्बास,जहीर, सहित काफी संख्या में सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ