किसान यूनियन के सदस्यों ने दिया धरना किया प्रदर्शन मांगों को लेकर की गई समीक्षा बैठक



बिनोद सिह  / दैनिक अक्षय मेल संवाददाता


 किसान यूनियन के सदस्यों ने ब्लाक मुख्यालय बाज़ार शुकुल में धरना एवं प्रदर्शन किया ।वहीं  सदस्यों ने  मांगों को लेकर समीक्षा बैठक सोशल डिसेंशन के साथ मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष शेषनाथ तिवारी वा जिला संरक्षक देवी दयाल शर्मा की मौजूदगी में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया ।जिला उपाध्यक्ष शेषनाथ तिवारी ने बताया कि उप जिला अधिकारी महोदय द्वारा पत्र देकर समस्याओं से संबंधित किसानों को उचित मूल्य पर धान खरीद को लेकर उचित रेट पर पैसा उनके खाते में एक हफ्ते के अंदर कराया जाए ।वहीं छुट्टा जानवरों के चरने से फसलों को बड़ा नुकसान हो रहा है जिसका खेती पर बहुत बड़ा असर पड़ रहा है इस पर सरकार को अमली जामा पहनाने की जरूरत पर बल दिया । वहीं पर जिला संरक्षक देवी दयाल शर्मा ने कहा महंगाई को लेकर उन्होंने बताया कि गरीब परिवार कैसे अपना पेट भरे महंगाई की वजह से सब्जियां घरों तक नहीं पहुंच पाती छुट्टा जानवरों से खेतों पर बहुत बड़ा असर पड़ रहा है उन्होंने बताया कि पूरे पासिन मजरे हुसैनपुर विकासखंड शुकुल बाजार राम प्रसाद रावत के दरवाजे से नहर पुलिया तक 200 मीटर खड़ंजा लगना अत्यंत आवश्यक है जिसके बन जाने से गांव के लोगों को आने जाने में परेशानियां ना हो वहीं पर शेषनाथ तिवारी का कहना है एक्काताजपुर की जनता अब चकबंदी ग्रामसभा में नहीं चाहती है इस प्रक्रिया को बाहर किया जाए  इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद रावत महिला मोर्चा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष कुसुम जी अवधेश मिश्रा तहसील महासचिव आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ