प्रयागराज : अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर जलाए 78 दीप, नृत्य से उतारी नजर..

अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
प्रयागराज के वाशिंदों ने सदी के महानायक और शहर की शान अमिताभ बच्चन के 78वें जन्मदिन को धूमधाम से मनाया। मंदिर में 78 दीप जलाए, ढेड़िया नृत्य से उनकी नजर उतारी। 
कटरा स्थित रामवाटिका में कलाकारों ने बिग बी के जन्मदिन पर जश्न मनाया। केक काटकर उन्हें बधाई दी गई। महिलाओं ने ढेड़िया लोकनृत्य कर उनकी नजर उतारी। प्रयागराज सेवा समिति की ओर से संगम क्षेत्र स्थित बंधवा हनुमान मंदिर में 78 दीये जलाकर अमिताभ बच्चन के दीर्घायु होने की कामना की। लोगों का कहना था कि बिग बी शहर प्रयागराज की शान हैं। उन्होंने दुनिया में सफलता का परचम लहराया है। प्रयागराज के लोगों को अमिताभ पर बहुत नाज है। फर्ज की तरह हर साल उनका जन्मदिन मनाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ