367-मल्हनी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गयी है।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
367-मल्हनी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गयी है। मतदान कार्मिकों तथा माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है जिसके तहत आज कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में माइक्रो ऑब्जर्वर को मास्टर ट्रेनर द्वारा द्वारा वीवीपैट तथा ईवीएम मशीन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सभी माइक्रो ऑब्जर्वर को निर्देश दिया गया कि आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर निर्वाचन को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण एवं कुशल तरीके से संपन्न कराए। निर्वाचन में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया जाए, यह ध्यान रखें कि कोई भी मतदाता बिना मास्क लगाए मतदान केंद्र पर न आए। मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था होनी चाहिए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ