सुल्तानपुर 112 पुलिस का सरहनीय कार्य भटकती हुई लड़की को परिवार से मिलाया।

दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य

सुल्तानपुर-आज दिनांक 03.10.2020 को पी0आर0वी0 2822 अपने निर्धारित क्षेत्र में भ्रमणशील थी।थाना को0नगर गभड़िया चौकी क्षेत्र के बहादुरपुर मोड़ पर एक लड़की भटकती हुई मिली।जिसको पी0आर0वी0 द्वारा महिला थाना लाया गया।लड़की से पूछने पर अपना नाम गुड़िया पुत्री चम्मर हुसैन निवासी बैधीपुर थाना पीपरपुर जनपद अमेठी बताया और वह अपने भाई से लडाई करके घर से चली आई।तत्काल प्र0नि0 महिला थाना द्वारा लड़की के परिजनों से जरिए दूरभाष बात करके बुलाकर लड़की की मां श्रीमती सौदुल निशा व चाचा अल्ताफ हुसैन निवासी उपरोक्त को सुपुर्द किया गया । गुड़िया अपनी स्वेच्छा से अपनी मां व चाचा के साथ अपने घर गई ।

*पी0आर0वी0 2822 स्टाफ*-
1. हे0का0 वीरेन्द्र यादव
2. म0का0 बालजती 
3. म0का0 रिसू गौड
4. होमगार्ड चालक सत्यराम

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ