नदारद सोशल डिस्टेंसिंग न माक्स न ग्लव्स खतरे में जान
शुकुल बाजार अमेठी।जहाँ प्रदेश सरकार लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की लगातार अपील कर रही है। धारा 144 के कड़ाई से पालन कराए जाने के लिए जहां प्रदेश सरकार का सख्त निर्देश है।वही जिला अधिकारी द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का स्थानीय प्रशासन को आदेश दिया गया है। लेकिन विकासखंड के कस्बा सहित जैनम गंज महोना ऊंचगांव साईं गंज किशनी आदि छोटे बड़े चौराहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होते देखा जा रहा है। बाजार तो गुलजार हो गए ,लेकिन लापरवाही भी लगातार बढ़ती जा रही है। बाजार में न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है और न ही लोग मुंह पर मास्क लगाकर निकल रहे हैं। ऐसे में लोगों की भीड़ के बीच संक्रमण के बढ़ने का डर भी बढ़ रहा है। बावजूद इसके लोग लापरवाह बने हुए हैं और महामारी को लेकर सतर्कता नहींं बरत रहे हैं। कस्बा सहित छोटे बड़े चौराहों पर मार्केट खुलते ही लोग बाजारों में घूमते दिखाई पढ़ने लगते है। एक-एक दुकानो पर 10-10 लोगों की भीड़ देखी जा रही है। कपड़ा, किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स और ज्वेलरी की दुकानें भी गुलजार रहती हैं। व्यापार चलने की वजह से जहां दुकानदारों के चेहरों पर रौनक दिखाई दे रही है वहीं दूसरी ओर लोगों की गैर जिम्मेदारी कोरोना को न्योता देती हुई दिखाई दे रही है। बाजार में खरीदारी करने के दौरान लोग न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे है और न ही मास्क या गमछे का उपयोग कर रहे है। स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है लेकिन प्रशासन के ओझल होते ही पुराने ढर्रे पर आ जाते हैं। लोगों को देखकर ऐसा लग रहा है मानों इनमें कोरोना नामक बीमारी को लेकर कोई डर नहींं है।

0 टिप्पणियाँ