प्रशासन की मौजूदगी में हुआ मृतक रानू गुप्ता का दाह संस्कार
नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली
महराजगंज/रायबरेली ।। बीती रात कोतवाली क्षेत्र के अटरेहटा गांव निवासी रानू कोटेदार उमृ 35 वर्ष की कोरोना वायरस के चलते हुई मौत के मामले में आखिरकार 12 घंटे बाद प्रशासन के साए में शव का अंतिम संस्कार मृतक के पैतृक गांव अतरेहटा में किया गया तथा कोरोना वायरस से हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा लाश को गांव में ले जाकर उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा प्रभारी अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भावेश यादव व कार्यवाहक प्रभारी कोतवाली असलम अली की मौजूदगी में शव को सुपुर्द कर दिया गया बताते चलें कि जैसे ही अतरेहटा गांव सहित क्षेत्र वासियों को यह खबर हुई तो मृतक रानू गुप्ता का शव उनके पैतृक गांव तक आ रहा है वैसे ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया मिलनसार स्वभाव के मृतक रानू गुप्ता एक कुशल व्यक्तित्व के कारण हजारों की संख्या में लोग गांव पहुंच गए और शव के अंतिम संस्कार में शामिल होने की आस लगाए रहे लेकिन देश कोरोनावायरस से जूझ रहा है और कोरोनावायरस के चलते हुई मौत के कारण प्रशासन की मौजूदगी में ही शव का अंतिम संस्कार कराया गया तथा शोक संवेदना व्यक्त करने वाले शव के अंतिम संस्कार से काफी दूर रहे ।

0 टिप्पणियाँ