अफलेपुर ग्राम सभा के दलदल तालाब मे फंसे सांड़ को पुलिस ने काफी मसक्कत से बचाई जान।

दैनिक अक्षयमेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर-कोतवाली नगर क्षेत्र के गभड़िया चौकी अन्तर्गत ग्राम अफलेपुर मे एक दलदल  तालाब में सांंड़ फंस गया जिसको निकालने के लिए गांव के वर्तमान प्रधान तो नही पहुंच पाये लेकिन पूर्व प्रधान के पुत्र अच्छे उर्फ दिलशाद पहुंचे जिनके द्वारा काफी मेहनत किया गया लेकिन सांंड़ नही निकल पाया उसके बाद भाजपा के बूथ अध्यक्ष शिव प्रसाद मौर्य ने गभड़िया  चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव से संपर्क किया तब उन्होंने पीआरबी 112 व फायर ब्रिगेड को सूचित किया मौके पर पहुंची पुलिस टीम व फायर ब्रिगेड ने तालाब के पास पहुंचे जहां रास्ता न होने के कारण काफी देर तक परेशान रहे लेकिन काफी मसक्कत के बाद सांंड़ को तालाब से निकाल कर उसकी जान बचाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ