शहीद स्मारक मुंशी गंज में 251 देव वृक्ष पीपल का रोपण किया -शालिनी प्रभाकर
रायबरेली! नवज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा शहीद स्मारक मुंशी गंज रायबरेली में 251 देव वृक्ष पीपल का रोपण किया गया। पहला देव वृक्ष उपजिलाधिकारी सदर शालिनी प्रभाकर ने रोपित किया तत्पश्चात रायबरेली तहसीलदार शालिनी सिंह ने रोपण कर इस महायज्ञ का प्रारम्भ किया जिसके बाद संगठन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने सभी वृक्षों को रोपित किया। शालिनी प्रभाकर द्वारा वृक्षों के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित अनेक विषयों पर जानकारी दी तथा संगठन द्वारा किए गये पूर्व के सभी कार्यों की भी प्रशंसा की और इन पौधों के लिए अधिक से अधिक ट्री गार्ड की व्यवस्था करने के लिए भी अश्वासन दिया और संस्था को ऐसे महा आयोजनों को करने के लिए और वृक्षारोपण से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया। संस्था के संरक्षक मनोज पाण्डेय ने बताया की संस्था द्वारा समाज में विभिन्न गतिविधियों को किया गया है और आगे भी ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्य किए जाते रहेंगे। संस्था अध्यक्ष स्नेह दीक्षित बताया कि इस मानसून में संगठन द्वारा 900 से अधिक पौधों का रोपण किया गया जिसमें से लगभग 80% पेड़ अभी भी सुरक्षित एवं हरे भरे है जिनकी जानकारी संस्था के कार्यकर्ता समय समय पर करते रहते है। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र बाजपेयी ने संस्था के उद्देश्यों को बताया।इस मौके पर भारत स्काउट एवं गाइड संस्था के प्रमुख लक्ष्मीकांत शुक्ल ने भी संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए मार्गदर्शन किया।इस महायज्ञ के अवसर पर प्रदेश महामंत्री अमरेन्द्र यादव , कोषाध्यक्ष अरुण धानुक , स्काउट सचिव अरविंद कुमार शुक्ला ,राम मोहन सिंह , जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव ,प्रशांत पाण्डेय,आशीष शुक्ला ,अंकुर गुप्ता , रामआशीष , प्रियंका अवस्थी , आलोक , संजय बाजपेयी, सुमित यादव , विरेंद्र यादव, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ