लोकतंत्र में आवाज दबाने का कार्य कर रही है योगी सरकार - इ. वीरेन्द्र यादव

लोकतंत्र में आवाज दबाने का कार्य कर रही है योगी सरकार - इ. वीरेन्द्र यादव

नीलम ब्यूरो अक्षय मेल समाचारपत्र


रायबरेली, 18-09-2020!
समाजवादी पार्टी के बूथ स्तरीय संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को राही एवं सताँव ब्लाक के बूथ कमेटियों के चयन हेतु बैठकों का आयोजन सदर विधान सभा अध्यक्ष विनय यादव की अगुवाई में किया गया।  इस अवसर पर बूथों पर पार्टी के निष्ठावान मेहनती कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी में चयनित किया गया।  ग्राम मटिहा, इब्राहिमपुर कोलवा, नकुफलहा, पालेशर चैराहा, मनेहरू, उतरपारा, हमीरमऊ, एक्सना, मेजरगंज, देवागंज चैराहा में हुई बैठकों में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ई. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि बूथ कमेटी के सदस्य संगठन की रीढ़ होते हैं, हमें बूथ पर मजबूती के साथ समाजवादी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं पूर्व मुख्यन्त्री अखिलेश यादव के द्वारा किये गये जनहित के कार्यो पर चर्चा करना है।  समाजवादी पार्टी की सरकार के समय किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, छात्रों, नौजवानों के हित में अनेकों कार्य किये गये हैं।  आज वर्तमान सरकार में किसान दुर्घटना बीमा योजना, खाद की आपूर्ति, छात्रों को लैपटाप बंद है।  छात्रों की पढ़ाई कोरोना संकटकाल में बाधित है, सरकार ने आनलाइन पढ़ाई के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था लैपटाप अथवा फोन देने का काम नहीं किया।  छात्र एवं अभिभावक परेशान है, किसान को उसकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है।  वर्तमान भाजपा सरकार आम लोगों का ध्यान मुद्दे से भटकाकर समय व्यतीत कर रही है।  आज कानून व्यवस्था ध्वस्त है, प्रदेश में हिटलरशाही व्यवस्था है।  लोकतंत्र में आवाज दबाने का कार्य कर रहे हैं।   कार्यक्रम को जिला महासचिव मो0 अरशद खान, विधान सभा अध्यक्ष विनय यादव, योगेश्वर चैधरी, सुरेश यादव, त्रिभुवन यादव प्रधान, अतुल प्रधान, नरेन्द्र यादव, अखिलेश माही, दारा सिंह पटेल, अरविन्द चैधरी, मोहनलाल साहू प्रधान, सुरेश प्रधान, श्रीराम यादव, सियाराम, इन्द बहादुर मौर्य प्रधान, विनय यादव ने सम्बोधित किया।  इस अवसर पर पप्पू यादव, मनीष मिश्र, राजेश सिंह, सज्जन लाल, भारत लाल, दीपक कुमार आचार्य, देवतादीन, नितिन कुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ