कोतवाल अरुण कुमार सिंह का तबादला होने पर दी गई भावभीनी विदाई
नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र
महराजगंज, रायबरेली ।। अपनी कुशल कार्य शैली से महराजगंज कोतवाली क्षेत्र ही नहीं अपितु पूरे रायबरेली जनपद में अपनी पहचान स्थापित करने वाले कोतवाल अरुण कुमार सिंह का तबादला मिल एरिया थाना के लिए होने पर बुधवार शाम महराजगंज कोतवाली परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कोतवाल अरुण कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई विदाई समारोह की अध्यक्षता कर रहे राघवेन्द्र चतुर्वेदी ने कहा कि अरुण सिंह एक अनुशासित निरीक्षक है इनके द्वारा बहुत ही अच्छे ढंग कार्य किए गए है जो सराहनीय है हमें आशा नहीं अपितु विश्वास है की आगे भी इनके द्वारा ऐसे ही नेक कार्य करके पुलिस विभाग का नाम रोशन करेंगे ।
बताते चले कि कोतवाल अरुण सिंह ने महराजगंज कोतवाली में लगभग सात महीने के ही कार्यकाल में अपने नाम के साथ साथ विभाग का भी नाम रोशन किया है । कोतवाली में जन सहयोग से आगंतुक कक्ष का निर्माण कोतवाली की बाउंड्री वाल और पूरी कोतवाली की साज-सज्जा को संवाराने के साथ-साथ यहां रहने के दौरान फरियादियों के बीच मधुर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं से सीधे रूबरू होना उनकी आदत में शुमार है । लाक डाउन में गरीबों और असहायों को लंच पैकेट, राशन किट समय समय पर उनके द्वरा पहुंचाया गया जैसे अनेक कार्य किये गए । कई ऐसे ब्लाइंड केश आए जो बहुत ही पेचीदे और टेढ़ी खीर थे जिनका खुलासा श्री सिंह द्वारा बड़ी ही तत्परता और निश्चित समयावधि में ही कर दिया गया । वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विद्या सागर अवस्थी ने कहा कि श्री सिंह एक निष्ठावान और कुशल कार्य शैली के धनी है छोटे से कार्य काल में क्षेत्र के आम जनमानस का दिल जीतने का काम उनके द्वारा किया गया ट्रान्सफर विभाग एक काल चक्र है जो हमेशा चलता रहता है ।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य एवम् चेयरमैन प्रति निधि प्रभात साहू, महिला मोर्चा की जिला मंत्री शुधा अवस्थी, करणी सेना के जिला अध्यक्ष ऋषि सिंह, निरीक्षक अपराध शाखा असलम अली, एसएसआई प्रमोद कुमार, एसआई जमुना प्रसाद त्रिपाठी, एसआई विकाश चौधरी, दीवान नरेंद्र कुमार, नीलू सिंह, आरक्षी सुमित शुक्ला, मुकेश कुमार आदि लोग ने कोतवाल अरुण कुमार सिंह को फूल मालाओं से लादकर भावभीनी बिदाई दी ।

0 टिप्पणियाँ