पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई 
बिनोद सिंह / ‌दैनिक अक्षय मेल








आज जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के मंडल रानीगंज के शिव शक्ति धाम पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 104 वी जयंती के अवसर पर बूथ संख्या 286, 287, 288 पर जयंती का कार्यक्रम मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री माननीय सुरेश पासी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप जलाकर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा आदरणीय दयाशंकर यादव ने भी पुष्प चढ़ाकर जयंती की शुभकामनाएं दी। भारतीय जनता पार्टी मंडल रानीगंज के मंडल अध्यक्ष संजीत कोरी जी मंडल महामंत्री डॉ0 शिवराम मौर्या  जिला अध्यक्ष अंकित सिंह  प्रधानमंत्री प्रचार प्रसार योजना जिला मीडिया प्रभारी सुनील सेठ पूर्व महामंत्री  नागेश चौबे महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती रश्मि यादव वरिष्ठ भाजपा नेता दीपचंद कौशल जी भाजपा जिला मंत्री अमरनाथ पासी मंडल महामंत्री भवानी प्रसाद जिला महामंत्री जय नाथ पासी मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सलीम अहमद भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा सेक्टर संयोजक डब्ल्यू सिंह तथा मंडल रानीगंज के सभी सम्मानित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल  के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर पंडित दीनदयाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया ।  तथा मंडल रानीगंज की समस्त सेक्टर में प्रत्येक बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती  को सफल बनाने के लिए सबको बहुत-बहुत बधाई  एवं हार्दिक शुभकामनाएं  मंडल अध्यक्ष  संजीत कोरी ने मंडल रानीगंज के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को जयंती पर बधाई दी तथा सबको मिष्ठान खिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ