बेरोजगारी के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन
दैनिक अक्षय मेल/ समाचार प्रयागराज
रिपोर्टर /महमूद अहमद
फूलपुर ---- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर बेरोजगार युवाओं ने फूलपुर नगर पंचायत में अतीक अहमद राईनी के नेतृत्व में क्रांति की मसाल जलाते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे अतीक ने बीजेपी सरकार को कोरोना के आड़ में देश को ठगने वाला दल बताया वही ढकपुरा गांव में आसिफ अली सलमानी वकील ने कहा कि लॉकडाउन के आड़ में युवाओं की पढ़ाई रोजगार सब छिन गया प्रवासियों को रोजगार ना देने वाली सरकार को मशाल जलाकर चेताया गया मैलहन मे सचिन सोनी के नेतृत्व में युवाओं बेरोजगारों के द्वारा मसाल प्रदर्शन किया गया क्षेत्र के अन्य गांव में भी बेरोजगार युवाओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ मशाल जलाकर प्रदर्शन किया कोरोना के नाम पर गरीब मारा गया डॉक्टर से लेकर मंत्री तक कोरोना फंड से अपनी जेब गर्म करते रहे देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई उक्त विचार फूलपुर के समाजवादी नसरुद्दीन राइन कुमार मंगल सुजीत यादव अखिलेश यादव आदि ने कही

0 टिप्पणियाँ