जिलाधिकारी के अनुपालन मेें चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 छात्रवृत्ति/पेंशन योजनान्तर्गत लाभार्थियो के आधार प्रमाणीकरण के क्रम में आधार कार्ड में आवश्यक अपडेशन/संशोधन किये जाने की सुविधा जनपद में स्थिति आधार केन्द्र पर

नवनीत दुबे जौनपुर 11 सितम्बर 2020 दैनिक अक्षय मेल समाचार

जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद में संचालित समस्त शिक्षण संस्थाओ के प्रधानाचार्यो/प्राचार्यो को अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के अनुपालन मेें चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 छात्रवृत्ति/पेंशन योजनान्तर्गत लाभार्थियो के आधार प्रमाणीकरण के क्रम में आधार कार्ड में आवश्यक अपडेशन/संशोधन किये जाने की सुविधा जनपद में स्थिति आधार केन्द्र की बेबसाइट https://appointment.uidai.gov.in/EAcenter/aspx से जनपद में संचालित 58 विभिन्न केन्द्रो के माध्यम से सम्पादित किये जाने हेतु निर्देश दिया गया है।
 जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यो/प्राचार्यो को निर्देशित किया जाता है कि आप अपने स्तर से समस्त छात्र/छात्राओ को आधार कार्ड अपडेशन/संशोधन की कार्यवाही विभिन्न केन्द्रो से अवगत कराते हुए समयान्तर्गत सम्पादित कराना सुनिश्चित करे, अन्यथा की स्थिति में सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य/छात्रवृति नोडल अधिकारी का होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ