फूलपुर के सपाइयों को 144 के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज किया गया
दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
रिपोर्टर महमूद अहमद
फूलपुर बीते 21 सितंबर को समाजवादी पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं सहित 32 नामजद तथा सैकड़ों अज्ञात पर धारा 144 तथा कोविड-19 के उल्लंघन पर सपा की पूर्व विधायिका विजमा यादव पूर्व सांसद नागेंद्र पटेल सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नसरुद्दीन राईन पूर्व प्रत्याशी मंसूर आलम सहित कईयों पर मुकदमा दर्ज होने से हड़कंप मच गया इस संबंध में तमाम सपाइयों ने मुखर होकर प्रदेश सरकार पर बदले की भावना से प्रेरित होना बताया
कपसा में सर्पदंश से दूसरी मौत
फूलपुर /फूलपुर के कपसा गांव में जहरीले जंतु के काटने से 2 दिन पूर्व एक किशोरी की मौत हुई थी तभी बुधवार दोपहर मे घर में रखी उपली निकालने हेतु गई कंचन देवी 22 वर्षीय पत्नी मूलचंद बिंदु को विषैले जंतु ने डस लिया घरवाले कई जगह तंत्र-मंत्र के चक्कर में भटकते रहे तब तक कंचन की मौत हो गई कंचन को 2 वर्ष का अबोध बेटा है तथा घर में कोहराम मचा है
0 टिप्पणियाँ