आकाशीय बिजली से तीन लोगों की मृत्यु व तीन घायल होने पर घर पहुंचकर लोगों की आर्थिक मदद की - दल बहादुर कोरी (विधायक)
नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली
सलोन/रायबरेली!
गोठिया गांव के किनारे महुआ के बाग में रविवार शाम गांव के महिलाएं और बच्चे जानवर चरा रहे थे। इसी दौरान बारिश होने लगी। बरसात से बचने के लिए सभी लोग महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। अचानक तेज बारिश के साथ बिजली पेड़ पर गिर गई।
घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला, तब तक अंजली (20) पुत्री अमृतलाल, दीपांशी (16) पुत्री शिवकुमार, कमला (55) पत्नी श्यामलाल की मौके पर मौत हो गई।
वहीं गांव की रहने वाली कुमकुम (20) पुत्री शमशेर पाल, रामपती (50) पत्नी रामेश्वर, गोलू (16) पुत्र रामप्रकाश गंभीर रूप से झुलस गए। ग्राम प्रधान पारसनाथ बाजपेयी की सूचना पर राजस्व टीम और सूची चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार अवस्थी मौके पर पहुंचे।
चौकी प्रभारी ने झुलसे लोगों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया। जगतपुर कोतवाली पुलिस के अलावा सलोन कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। एसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि बिजली गिरने से किशोरी समेत तीन महिलाओं की मौत हुई है।
घटना की जानकारी पर उपजिलाधिकारी आशीष सिंह और तहसीलदार रामकुमार शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि मृतक परिवारों को दैवी आपदा राहत कोष के तहत चार-चार लाख रुपये व घायलों को 12-12 हजार रुपये की सरकारी मदद दी जाएगी और क्षेत्रीय विधायक दल बाहदुर कोरी ने घायलों के तत्काल ईलाज के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ संजय शर्मा को कहा।

0 टिप्पणियाँ