पंखे में उतरे करंट से युवक की मौत
अक्षय मेल समाचार
दीपनारायण यादव
चकिया चन्दौली स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद स्थित एक बियर की दुकान में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से दुकान का एक कर्मचारी झुलस गया, जिसे आनन-फानन में लोगों ने इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय लाये जहां उसकी मौत हो गयी।इस संबंध में बताया गया कि मोहम्मदाबाद स्थित बियर की दुकान में सिकन्दरपुर निवासी राहुल उम्र 22 वर्ष नामक युवक सेल्समैन के सहयोगी के रूप में कार्य करता था। सुबह दुकान साफ करने के बाद पंखा लगाते समय उतरे करंट से वह गंभीर रूप से झुलस गया,जिसे चिकित्सालय में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे थाना प्रभारी रहमतुल्ला खान शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गए हैं।

0 टिप्पणियाँ