रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग

रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग


अक्षय मेल समाचार
दीपनारायण यादव
चकिया चन्दौली स्थानीय नगर के वार्ड नं०6 में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के परिसर में बुद्धवार को वाराणसी ब्लड पॉइंट  तथा स्वास्थ्य विभाग चंदौली के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 
शिविर का अनावरण चंदौली सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर  अनुजन कुंजू के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वाराणसी ब्लड पॉइंट के कोऑर्डिनेटर अबू हाशिम ने कहा कि चकिया में रक्तदान शिविर का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य जरूरत मंदों को लाभ देना है। अगर हमारे रक्तदान से किसी का जीवन बचता है तो यह ही असली समाजसेवा है।इसलिए सबको रक्तदान कराना चाहिए।
खबर लिखे जाने तक शिविर में रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से कैलाश जायसवाल, आकाश,राहुल कुमार,विपिन शर्मा,बसर ,सफीक खान,अकरम इब्राहिम, हारून सहित कई दर्जन लोगों द्वारा रक्तदान किया जा चुका था।
इस अवसर पर  सक्षम श्रीवास्तव, राहुल, शुभम मोदनवाल,शिवेंद्र यादव, विपिन यादव, मुस्ताक अहमद खान,मोहित पाठक,लव जायसवाल, गुरुदेव चौहान आदि लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ