आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब  के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत लगभग 3 लाख रूपये आकी गई है

नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली


 रायबरेली ।।आबकारी आयुक्त महोदय के आदेश से चल रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव महोदय एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वप्निल ममगई के आदेशानुपालन एवं जिला आबकारी अधिकारी  के निर्देशन में 25 अगस्त  को आबकारी निरीक्षक अजय कुमार मय स्टाफ व थाना भदोखर प्रभारी राम आशीष उपाध्याय  मय स्टाफ की संयुक्त टीम के द्वारा दबिश देकर ग्राम अकालगढ़ मजरे बेला भेला, थाना भदोखर रायबरेली से  भारी मात्रा मे अवैध रूप से शराब संचालित कर रहे  73 पेटीयो  में  कुल  3285  पौवे विंडीज ब्रांड की देसी शराब, 50 लीटर स्प्रिट कुल 707 लीटर अवैध शराब के साथ ही 4060 नकली क्यूआर कोड व 158 खाली पव्वे बरामद  किया गया । इस संदर्भ में थाना भदोखर में   रामबली यादव पुत्र स्व0 राम पाल यादव थाना भदोखर रायबरेली, राम प्रताप यादव पुत्र राम स्वरूप यादव अकालगढ़  मजरे बेला भेला थाना भदोखर रायबरेली को गिरफ्तार किया गया ।  बाकी फरार 3 अभियुक्त - सुशील यादव पुत्र गंगा लाल यादव जुगराज थाना ऊंचाहार, समरजीत यादव पुत्र टुईया ढकवा मजरे राजापुर थाना भदोखर, अमर बहादुर यादव पुत्र टुईया पता उपरोक्त को पांच अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफ आई आर दर्ज करा कर कार्रवाई की जा रही है। 
गिरफ्तार करने मे प्रभारी निरीक्षक - राम आशीष उपाध्याय थाना भदोखर, सदर आबकारी निरीक्षक अजय कुमार, एस आई - राजेश कुमार,मालिक राम, हे0का0 - अनिल कुमार दीक्षित, दिनेश यादव, राजू प्रशाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ