ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बाबा बनवारी दास मंदिर में गठित हुई सेवा समिति

ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बाबा बनवारी दास मंदिर में गठित हुई सेवा समिति            

दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली
                       
                        शिवगढ रायबरेली 
शिवगढ़ मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर उत्तर पूर्व दिशा में ग्राम पंचायत पिपरी पूरे पांडेय में स्थित लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र बाबा बनवारी दास मंदिर में गठित की गई बाबा बनवारी दास सेवा समिति। सेवा समिति के सदस्यों द्वारा बैठक कर बाबा बनवारी दास कुटी पर होने वाले सभी कार्यक्रमों की देख रेख समिति द्वारा की जाएगी ऐसा निर्णय लिया गया एवं नियमित रूप से धार्मिक स्थल की देखरेख के लिए कार्यवाहक पुजारी पं. कालिका प्रसाद की नियुक्ति की गई। समिति का  गठन करने में  उपस्थित  सदस्यों के द्वारा  सोशल डिस्टेंसिंग का  विशेष ध्यान रखा गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर तिवारी(पूर्व प्रधान),संरक्षक रामप्रकाश अवस्थी,महामंत्री राकेश बाबू तिवारी,कोषाध्यक्ष प्रवीण शुक्ला,उपाध्यक्ष काशीदीन यादव,सहमंत्री शिवमोहन सिंह,संरक्षक सोनू सिंह,रिंकू द्विवेदी ,राजकुमार शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

*नीलम ब्यूरो/ रिपोर्ट-संदीप कुमार*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ