कोरोना से बचाव व जागरूकता कार्यक्रम निरंतर रखें जारी : डीएम संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना जरूरी : शुभ्रा सक्सेना

कोरोना से बचाव व जागरूकता कार्यक्रम निरंतर रखें जारी : डीएम


 
 संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना जरूरी : शुभ्रा सक्सेना

नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली







    रायबरेली 12 अगस्त 2020
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और रोकथाम हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना संक्रमण से बचाओ व जागरूकता के कार्यक्रम को निरंतर जारी रखना है। आमजन को अनावश्यक बाहर निकलने के लिए रोकने के साथ की 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के बनाए रखने एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष जोर देना है। उन्होंने कहा कि संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लगातार सावधानी बरतना जरूरी है तथा सर्विलांस व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाना है। कोविड चिकित्सालयों L1 व L2 की सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखें तथा सुरक्षा रखते हुए कार्य करें।
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना व मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने देर सांय बचत भवन में आयोजित बैठक में टीम 11 व प्रभारी नोडल अधिकारी, निगरानी कमेटी, सेक्टर अधिकारी तथा सभी एसडीएम आदि को निर्देश दिए कि संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लगातार सावधानी, सतर्कता बरतना जरूरी है तथा सर्विलांस व्यवस्था, कांटेक्ट ट्रेसिंग, डोर टू डोर सर्वे को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जरूरत है। कोविड-19 अस्पताल की व्यवस्था को अधिक दुरुस्त करने के साथ ही होम आइसोलेशन में गए प्रत्येक व्यक्ति से नियमित रूप से दिन में कम से कम 2 बार संवाद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुरूप व शासन के नवीनतम दिए गए दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने सीएमओ सहित सभी एमआईसी को निर्देश दिए कि कोरोना की जांच अधिक से अधिक लोगों की कराई जाए जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है वहां विशेष ध्यान देकर अधिकांश जांच कराकर पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों पर तत्काल इलाज कराया जाए।
इस मौके पर सीएमओ एसडीएम सदर समस्त एमओआईसी आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ