धड़ल्ले से चल रहे अवैध क्लीनिक, जिम्मेदार मेहरबान गलत इंजेक्शन लगाने से प्रसूता की मौत, कोई विधिक कार्यवाही नहीं

धड़ल्ले से चल रहे अवैध क्लीनिक, जिम्मेदार मेहरबान
गलत इंजेक्शन लगाने से प्रसूता की मौत, कोई विधिक कार्यवाही नहीं

नीलम ब्यूरो /रिपोर्ट-संदीप कुमार
शिवगढ़ रायबरेली
‌
शिवगढ़ क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन के दर्जनों हॉस्पिटल और पैथोलॉजी सेंटर धड़ल्ले से चल रहे हैं। इनके संचालकों के पास न तो प्रशिक्षित डॉक्टर हैं और न ही स्वास्थ्य कर्मी फिर भी बुखार से लेकर ऑपरेशन तक का जिम्मा उठा कर कर कर मरीजों की जान जोखिम में डालने से नहीं चूकते।
एक ऐसा ही मामला शिवगढ़ विकासखंड के निरथुवा कहां है जहां के निवासी राजेश कुमार ने पंकज पॉलीक्लिनिक भवानीगढ़ के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी पत्नी मालती उम्र 35 वर्ष जो कि इनकी क्लीनिक में भर्ती इनकी क्लीनिक में भर्ती क्लीनिक में भर्ती थी। और मेरे द्वारा 14000 रुपया भी लिया गया परंतु प्रसूता की इलाज अच्छे ढंग से नहीं किया गया जब पंकज श्रीवास्तव के द्वारा प्रसूता को इंजेक्शन लगाया गया जिससे प्रसूता की हालत और नाजुक हो गई हालत को देखकर देखकर पंकज पॉलीक्लिनिक के द्वारा अपनी गाड़ी से बछरावां ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस बारे में जब पंकज पॉलीक्लिनिक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे यहां प्रसूता भर्ती ही नहीं थी।
‌इस प्रकरण के संबंध में जब सीएचसी अधीक्षक एलपी सोनकर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पंकज पॉलीक्लिनिक भवानीगढ़ का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है यह अवैध रूप से संचालित है इनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी लेकिन 2 दिन बीत जाने के बाद भी आज तक पंकज पाली क्लीनिक पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ