राहत इंदौरी निर्भीक शायर थे - ओ.पी. यादव
रायबरेली, 12 अगस्त, 2020!
सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता ओ.पी. यादव ने उर्दू के मशहूर शायर राहत इन्दौरी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री यादव ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धाँजलि देते हुए कहा कि राहत इन्दौरा बेबाक रूप से सिस्टम पर चोट करते थे। अपनी बेबाकी के कारण व पूरी दुनिया में जाने पहचाने गये। उनके द्वारा लिखी व पढ़ी गयी शायरी हमेशा अमर रहेगी, किसी व्यक्ति की वास्तविक आयु वह नहीं होती जितने दिन वह जीवित रहता है, बल्कि उसकी वास्तविक आयु वह होती है, जितने दिन वह मृत्योपरान्त अपने द्वारा किये गये कर्मो के लिए याद किया जाता है। राहत इंदौरी अपनी शायरी के लिए हमेशा याद किये जायेंगे। राहत इंदौरी के निधन से उर्दू शायरी में जो रिक्तियाँ आयी हैं, उसे निकट भविष्य में भरा जाना सम्भव नहीं है।

0 टिप्पणियाँ