खानजहापुर चौक से सज‌ई जाने वाली सड़क गड्डो में तब्दील।

खानजहापुर चौक से सज‌ई जाने वाली सड़क गड्डो में तब्दील।

अक्षय मेल समाचार

मनीष कुमार यादव


बिलारम‌ऊ आजमगढ़ फूलपुर तहसील के खानजहापुर चौक से सज‌ई हुब्बीगज जानें वाली सड़क पर चौक पर ही सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे होने से गड्डो में पानी भरा हुआ है। जिससे राहगीर गिर कर ज़ख्मी हो रहे हैं ‌। राहगीरों को आने जाने में परेशानी हो रही है बारिश होने पर लगभग महिनों पानी रूका रहता है जिससे ग्रामीण जनता परेशान हो रही है।इस सड़क पर किसी अधिकारी नेता का ध्यान नहीं पड़ रहा जिससे लोगों को आए दिन गिर कर घायल हो रहे हैं।
खानजहापुर चौक के लोगों ने उच्चधिकारियो से मांग की हैं जल्द से जल्द सड़क सही करवाने की मांग की है ग्रामीणों में शोमारु चौरसिया साहेब राम यादव डब्बू  इन्द्र राज अनिल यादव नरेंद्र लालता पवन बरनवाल आदि लोगों ने जल्द से जल्द सड़क बनाने की मांग की है।
पूर्व प्रधान इन्द्र राज यादव डब्बू अनिल ने कहा यदि एक बार बारिश हो जाती है तो महिने भर राहगीरों को पानी में हो कर जाना पड़ता है रोड़ पर बड़े बड़े- गड्ढे होने से राहगीर आएं दिन गिर कर ज़ख्मी हो रहे हैं जल्द से जल्द सड़क बनाने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ