भाईचारे और मानवता को बढ़ाना ही हमारा सर्वश्रेष्ठ धर्म है। - लाजवंती कुरील



भाईचारे और मानवता को बढ़ाना ही हमारा सर्वश्रेष्ठ धर्म है। - लाजवंती कुरील

नीलम ब्यूरो /रिपोर्ट शिवम् पटेल, 

 दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली



*बछरावां रायबरेली*
करोना जैसी वैश्विक महामारी के चलते समाज सेविका लाजवंती कुरील द्वारा किए जा रहे है अथक  प्रयास जनता के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं  लाजवंती कुरील ने आज महाराजगंज ब्लॉक के ग्राम कैदवा में सभी सफाई कर्मचारी भाइयों एवं किसान भाइयों को मास्क वितरित किया एवं कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया।लोगों से यह भी अनुरोध किया की वे अपने घरों में ही रहे अथवा तब तक ना निकले जब तक कोई महत्वपूर्ण कार्य ना हो और सोशल डिस्टेंसिंग का जरूर पालन करें। हमारे संवाददाता ने जब कुरील जी से बात की तो उन्होंने बताया की मौजूदा सरकार गरीब किसान और मजदूरों की समस्याओं का निवारण करने में अभी तक पूर्ण रूप से असफल रही है अन्यथा सरकार से अनुरोध है की किसान भाइयों और मजदूर भाइयों की समस्याओं का निवारण करने के लिए नई नीतियों का निर्माण करें और उन्हें भ्रष्टाचारी कर्मचारियों से मुक्त रखे। समस्त कार्यक्रम में जिला सचिव श्याम सुंदर मौर्य, जिला सचिव राम कुमार गौतम,जिला सचिव पारथ द्विवेदी,विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश चौधरी, विधानसभा उपाध्यक्ष इंo शिवांशु राव, विधानसभा महासचिव राम मिलन, राम समुच,संदीप मौर्य,राम बरन पासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ