दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर एक प्राइवेट कंपनी के मैनेजर से तीन लाख 67000 हजार रुपए लूट कर हुये फरार
दैनिक अक्षय मेल समाचार
सुल्तानपुर बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर एक प्राइवेट कंपनी के मैनेजर से तीन लाख 67000 हजार रूपये की लूट की वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दे डाला।वारदात को उस समय अंजाम दिया गया। जब कंपनी का मैनेजर रुपये से भरा बैग लेकर बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था। दिनदहाड़े हुई लूट से शहर में हड़कम्प मच गया।पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया है। कोतवाली नगर के पयागीपुर स्थित गनपत सहाय डिग्री कालेज के समीप का है। जहाँ कोतवाली देहात थाना अन्तर्गत जोगीबीर में यूजनिक्स मेडीसाइन्सेश प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का आफिस है। मंगलवार सुबह कंपनी के मोहित श्रीवास्तव 3 लाख 67 कैश लेकर शहर स्थित बैंक आफ इण्डिया में जमा करने जा रहे थे कि गनपत सहाय डिग्री कालेज के पास पहुंचे थे पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। सीओ सिटी ने बताया कि जांच की जा रही है।पीड़ित के बयान के आधार पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ