फूलपुर कोतवाली में 2 दरोगा समेत 10 पुलिसकर्मी कोराना पॉजिटिव



फूलपुर कोतवाली में 2 दरोगा समेत 10 पुलिसकर्मी
कोराना पॉजिटिव

अक्षय मेल समाचार

मनीष कुमार यादव





फूलपुर, आजमगढ़। स्थानीय कोतवाली परिसर में कोविड 19 की 62 लोगो की जांच की गई। जिसमे 2 दरोगा सहित 10 पुलिसकर्मी की कोरोना पाॅजीटिव आने से पुलिसकर्मियों और नगर वासियो में हड़कम्प मच गया। 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर अधीक्षक का कहना है कि फूलपुर कोतवाली परिसर में 62 पुलिस कर्मियों की जांच की गयी है। जिसमे फूलपुर कोतवाली में सब इंस्पेक्टर सुशील दुबे, सब इंस्पेक्टर अखिलेश चौबे सहित 10 पुलिस कर्मी एक साथ कोरोना पॉजीटिव पाए गए है। 
पुलिस कर्मियों के कोरोना पॉजीटिव मिलने से पुलिस कर्मियों में हड़कम्प मच गया। वही क्षेत्र के लोगो मे दहशत व्याप्त हो गया हैं। इस अवसर पर डॉ अजीम,डॉ अरबिंद, डॉ आर बी0 बर्मा आदि लोग रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ