कोविड -19 संक्रमण के बचाव हेतु आई ०सी०सी०सी० से संबंधित बैठक हुई आयोजित।
दैनिक अक्षयमेल समाचार
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर 24 अगस्त⁄ जिलाधिकारी सी0 इंदुमती की
अध्यक्षता में शासन के निर्देशानुसार बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार की रात्रि 9:00 बजे से आईसीसीसी के संबंध में की गई बैठक में कोविड-19 धनात्मक आए हुए व्यक्तियों का ट्रेसिंग कर कहां पर भर्ती हुए हैं का विस्तार परीक्षण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। कुल 18 व्यक्तियों में से 2 व्यक्तियो को लखनऊ में 4 होम आइसोलेशन L 2 ,L 3 के लिए रिफर 2 ट्रेस होंगे। शेष अन्य को L1 में भर्ती कराया गया साथ ही L2 L3 में रेफर किए गए व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्रतिदिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी लेंगे तथा आईसीसीसी कंट्रोल रूम को आवश्यक आंकड़े सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएंगे के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) उमाकांत त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ० सीबीएन त्रिपाठी, अपर उप जिलाधिकारी प्रिया सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ