होलागढ़ क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या एक की हालत गंभीर
दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
संवाददाता----- शिव कुमार यादव
सोरांव ------ होलागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवापुर गांव में लाला का तालाब के पास एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई सूत्रों से जानकारी के अनुसार डॉ विमलेश कुमार पांडे पेशे से वैद्य हैं और इसी से अपने परिवार का भरण पोषण करते थे इनका घर प्रतापगढ़ जिले के मांधाता थाना अंतर्गत कमासिन गांव में है डॉक्टर विमलेश देवापुर में ननिहाल में रहते थे तथा बीती रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर विमलेश कुमार पांडे उम्र 40 वर्ष उनकी दो बेटी शिबू 19 वर्ष सोमू 22 वर्ष एक लड़का प्रिंस 18 वर्ष की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई वही पत्नी अर्चना गंभीर अवस्था में घायल पड़ी हुई थी सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने आवाज लगाया जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो दरवाजा को धक्का दिया दरवाजा खुल गया तथा गैलरी में डॉक्टर विमलेश की लाश पड़ी थी यह देख पड़ोसियों ने शोर मचाया और थाने पर सूचना दिया सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी होलागढ़ ने तत्काल सीओ सोरांव को घटना के बारे मे जानकारी दी जानकारी पाते ही C.O सोरांव मौके पर पहुंचकर उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया घटना की जानकारी होते ही प्रयागराज जिला अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी एसएसपी अभिषेक दिक्षित आईजी प्रयागराज एसडीएम फूलपुर क्राइम ब्रांच टीम डॉग स्क्वायड टीम व कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंचकर गंभीर अवस्था में घायल अर्चना पांडे को स्वरूप रानी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां पर स्थिति गंभीर बनी हुई है विमलेश कुमार की लड़की तथा उनके परिवारों में पहुंचने के बाद शव का पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए पी एम हाउस भिजवाया


0 टिप्पणियाँ