बकराईद वा रक्षाबंधन के मद्देनजर प्रमुख लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की-उप जिला मजिस्ट्रेट विनय कुमार मिश्रा
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कड़ाई से करें-प्रभारी अरुण कुमार सिंह
अक्षय मेल रायबरेली नीलम
महराजगंज/रायबरेली:
आगामी दिनों पड़ने वाले मुस्लिमों के बकराईद वा रक्षाबंधन के मद्देनजर उप जिला मजिस्ट्रेट विनय कुमार मिश्रा ने क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के प्रमुख लोगों वह हिंदू समुदाय के प्रमुख लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की, जिसमें कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने कहा की बकराईद वा रक्षाबंधन के त्यौहार में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करें, तथा नवाज अपने अपने घरों में ही अदा करें भीड़ भाड़ लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आपको बता दें कि, उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि, देश में कोरोना महामारी से बचाव का सर्वोत्तम तरीका सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और अपने अपने घरों में सुरक्षित रहना ही है। उन्होंने कहा कि, त्यौहार हम तभी मना सकेंगे जबकि हम जिंदा रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जिले भी कोरोनावायरस के सैकड़ों पॉजिटिव केस पाए गए हैं लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि, हमें हर कीमत पर एक साथ मिलजुल कर कोरोनावायरस के विरुद्ध लड़ाई लड़नी है। उन्होंने लोगों से अपने अपने घरों में रहकर नमाज अदा करने की सलाह दी है। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने व्यापारियों से कहा कि व्यापार करते समय ग्राहक से उचित दूरी बनाकर व्यापार करें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कड़ाई से करें
वहीं कुछ लोगों द्वारा यह प्रश्न उठाए जाने पर कि, अगर उनका परिवार बड़ा है, तो क्या? परिवार के सभी लोग अपने घरों के अंदर इकट्ठे इबादत नहीं कर सकते। इस पर कोतवाल ने कहा कि, वह अपने-अपने घरों में अपने अपने परिवार के साथ रह रहे हैं वैसे ही रहे।
बैठक में मुस्लिम समुदाय से वा हिंदू समुदाय से आए हुए सभी लोगों ने कोतवाल को भरोसा दिलाया कि, वह लोग शासन प्रशासन के दिए गए निर्देशों के तहत ही कार्य करेंगे, कहीं से सोशल डिस्टेंसिंग भंग किए जाने की शिकायत नहीं मिलेगी। तथा रक्षाबंधन के त्यौहार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सभी को करना है जिससे कौरौना जैसी महामारी से बचा जा सके
इस मौके क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू व्यापार मंडल अध्यक्ष रिंकू जायसवाल जयप्रकाश साहू अंकुर सरदार फतेह सिंह विजय धोनी रामकुमार नूरउल हसन फिरोज अहमद सिराजउलहक कुरैशी, हाजी जियाउलहक जंगू यादव कुन्नू प्रधान राजू प्रधान, इलियास अहमद, थुलवासा प्रधान मोहम्मद सलीम समेत बड़ी तादाद में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ