पौधारोपण कर लोगों से कि पौधा लगाने की अपील
शुकल बाजार अमेठी।
पौधरोपण करने से बढ़कर कोई पुष्प का काम नहीं पौधे हमारे जीवन में बहुत योगदान रखते हैं। पौधों से हमें जीवनदायिनी प्राप्त होती है। विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय रहमतगढ़ में प्राधानाध्यापक शशि तिवारी द्वारा वृक्षारोपण किया गया प्रधानाध्यापक शशि तिवारी ने कहा बृक्ष हमारी धरोहरहै। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह वृक्षारोपण कर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाएं उन्होंने कहा कि वृक्ष जीवन के अत्यंत उपयोगी हैं बृक्षों से हमें छाया ऑक्सीजन मिलती हैं। हमारे जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं इसलिए हमें अपने जीवन काल में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर पर्यावरण को जीवंत बनाए रखने को संजीवनी प्रदान करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मै आमजन मानस से अपील करती हूं कि फलदार फूलदार छायादार व औषधीय पौधों को अधिक से अधिक लगाये।

0 टिप्पणियाँ