भाजपा सरकार अपने वादों से विफल, जनता परेशान, प्रशासन बेलगाम : रामलाल अकेला
नीलम ब्यूरो रायबरेली दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र
शिवगढ़, रायबरेली ।। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के आवाहन पर पूर्व बछरावां विधायक रामलाल अकेला एवं उनके पुत्र बछरावां ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला के नेतृत्व में शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत गूढ़ा में आवाहन साइकिल रैली निकाल कर लोगों को आवाहन पत्र बांटकर जागरूक किया गया। रैली के आगे-आगे चलते हुए पूर्व विधायक रामलाल अकेला व उनके विक्रांत अकेला ने लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव द्वारा भेजा गया आवाहन पत्र बांटकर सपा सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां गिनाई। मजे की बात है कि चरम सीमा पर चल रही धान की रोपाई के चलते व्यस्तता होने के बावजूद आवाहन रैली में सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान लोगों को आवाहन पत्र बांटते हुए रामलाल अकेला ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने आप सबके नाम आवाहन पत्र भेजा है जिसे पूरी जिम्मेदारी के साथ साइकिल यात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर आम जनमानस, किसानों, मजदूरों, नौजवानों एवं युवाओं तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। श्री अकेला ने बताया कि यह कार्यक्रम विगत 10 दिनों से अनवरत रूप से चलाया जा रहा है। लोगों को आवाहन पत्र बांटकर जन जागृत किया जा रहा है। अकेला ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की सत्ता में भाजपा को 6 साल पूरे हो गए हैं। भाजपा ने बड़ी-बड़ी घोषणाएं की थी किंतु इन 6 वर्षों में भाजपा ने किसानों और मजदूरों के हित में किए गए वादे पर अमल नही किया। भाजपा ने देश की जनता का भरोसा तोड़ने का काम किया है, सरकार पूरी तरह से मनमानी पर उतारू है। नागरिकों के अधिकारों को कुचला जा रहा है यहां संवैधानिक लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है, भाजपा का यह आचरण स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों के विपरीत है। श्री अकेला ने कहा कि समूचे प्रदेश में ताबड़ तोड़ हत्याएं हो रही हैं, जिन पर अंकुश लगाने में सरकार पूरी तरह से विफल है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। बिजली, पानी सड़क की समस्याओं से सरकार का कोई लेना-देना नही है। कानपुर में दुर्दांत आतंकवादी ने 8 पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया। अपराधी घूम रहा है और सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है। कोरोना संकटकाल में प्रवासी मजदूर एक रोटी के लिए मोहताज हैं। भाजपा सरकार में कभी नोटबंदी के नाम पर तो कभी जीएसटी के नाम पर लोगों को परेशान करने का काम किया गया। आज पूरा जनमानस प्रदेश सरकार से त्रस्त है। उत्तर प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है 2022 के चुनाव में प्रदेश में सपा का परचम लहराएगा। अखिलेश सिंह यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। वहीं बछरावां ब्लाक प्रमुख विक्रांत अकेला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के हल्ला बोल आवाहन पत्र के माध्यम से लोगों को जन जागृति करने का काम किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किए गए महत्वाकांक्षी कार्यों से जन-जन को रूबरू कराया जा रहा है। वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था बे पटरी हो चुकी है,चारों तरफ अपराधियों का बोलबाला है। जिस तरह से अपराधी खुलेआम घूम रहा है हैरान कर देने वाली बात है। आज किसान मारा जा रहा है, नौजवान मारा जा रहा है, छात्र मारा जा रहा है। सबसे बड़ी विडंबना है कि आज हमारी रक्षा करने वाले पुलिस कर्मी सुरक्षित नही है। विक्रांत अकेला ने कहा कि सूबे की भाजपा सरकार का चौथा वर्ष शुरू हो गया है। इस सरकार ने अपनी एक भी जनहित की योजना शुरू नही की। समाजवादी सरकार के कामों पर अपना नाम गिनाने और पत्थर लगाने के अलावा कुछ भी नही किया। विक्रांत अकेला ने कहा कि जनता जागरुक हो चुकी है 2022 के चुनाव में भाजपा को जड़ से उखाड़ फेकेगी। इस मौके पर
लल्लू चौधरी, उमाशंकर चौधरी, इमरान, अजीत शेखर, शकील मंसूरी,धीरज यादव, अनत सिद्दीकी, गोलू रायनी आदि लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ