दिव्यांग बच्चों को दिया गया स्कॉर्ट एलाउंस का चेक स्कॉर्ट एलाउंस का चेक पाकर प्रफुल्लित हुए दिव्यांग बच्चे

दिव्यांग बच्चों को दिया गया स्कॉर्ट एलाउंस का चेक

स्कॉर्ट एलाउंस का चेक पाकर प्रफुल्लित हुए दिव्यांग बच्चे


नीलम ब्यूरो रायबरेली अक्षय मेल रायबरेली



डीह   प्राथमिक विद्यालय डीह प्रथम के दिव्यांग छात्र उत्कर्ष सिंह व राजन को स्कॉर्ट एलाउंस के रूप में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील सिंह व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुभाष कुमार ने दोनों दिव्यांग बच्चों को पांच पांच हजार रूपए का चेक दिया गया । और पूर्व माध्यमिक विद्यालय सादी पुर कोटवा के दृष्टिहीन छात्र कमल किशोर अग्रहरि को भी स्कॉर्ट एलाउंस का चेक दिया गया । विशेष शिक्षक बृजेश यादव ने बताया कि यह प्रोत्साहन राशि शासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों में नामांकित ऐसे दृष्टिबाधित , मानसिक मंद , प्रमस्तकीय पक्षाघात आदि दिव्यंगताओ से ग्रसित दिव्यांग बच्चों व बच्चियों को दिया जाता है जिनकी उपस्थिति 70 प्रतिशत या उससे अधिक होती है ।और इसके साथ ही दिव्यांग बच्चियों को शासन स्तर से स्टाइपेंड भी दिया जाता है , स्टाइपेंड उन दिव्यांग बच्चियों को दिया जाता है जिनकी विद्यालय में उपस्थिति 50 प्रतिशत या उससे अधिक हो इस मौके पर प्र.अ. सुशील सिंह , अजय मिश्रा, स.अ . विपिन मिश्रा प्रतिभा सिंह , विशेष शिक्षक बृजेश यादव , स्मिता श्रीवास्तव , फूलमती आदि शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे  ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ