सड़क दुर्घटना में दो अधिवक्ता घायल
दैनिक अक्षय मेल समाचार
संवाददाता बीकापुर अयोध्या
अशोक कुमार वर्मा
बीकापुर कचहरी से बाइक पर सवार होकर दो अधिवक्ता घर जाते समय खपराडीह के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में घायल अधिवक्ता श्याम मनोहर पांडे का इलाज सुल्तानपुर जिला अस्पताल में और दूसरे अधिवक्ता देवनारायण घर भेजे गए।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम अधिवक्ता देव नारायण यादव व श्याम मनोहर पांडे एक बाइक पर सवार होकर अपने अपने घर जाते समय हैदरगंज थाना क्षेत्र के खपराडीह मोड़ पर तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। श्याम मनोहर पांडे मलावन और देव नारायण यादव धमहर गांव के निवासी हैं।

0 टिप्पणियाँ