रास्ते में रोककर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

रास्ते में रोककर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला



 दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा संवाददाता बीकापुर अयोध्या



बीकापुर थाना क्षेत्र में सराय खरगी निवासी जगन्नाथ पर कोछा बाजार से घर जाते समय रास्ते में दो लोगों ने रोककर चाकू से प्रहार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन के द्वारा सीएचसी बीकापुर उपचार के लिए लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल युवक के पिता राम फेर ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में दर्शाया है कि 28 जुलाई को देर शाम मेरा पुत्र जगन्नाथ कोछा बाजार से घर आ रहा जैसे भैरों ज्ञान पीठ पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवतर के पास पहूचा तभी विक्कू पुत्र बचाऊ निवासी शिवतर एक अन्य युवक दोनों ने मिलकर मेरे पुत्र जगन्नाथ को रोककर चाकू से सीना,पेट व पैर पर प्रहार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।बिहोशी हालत में सीएचसी बीकापुर उपचार के लिए लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद हालत चिंताजनक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ