मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा
बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार

अक्षय मेल समाचार

मनीष कुमार यादव

मेंहनगर (आज़मगढ़ ) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जमकी गांव निवासी वंशराज यादव पुत्र पलक धारी यादव नित्य की भांति खाना-पीना करके सो रहे थे की एक बाइक पर दो सवार व्यक्ति शनिवार की रात करीब एक बजे पीड़ित के दरवाजे पर  आ धमके ।दरवाजे के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल लेकर जा रहे थे कि इतने में पीड़ित की नींद खुल गयी। पीड़ित ने बाइक ले जाता देख शोर शराबा करते हुए बाइक धर दबोचा। आवाज सुनकर  ग्रामीण एकत्रित होते कि उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए  फरार हो गए।पीड़ित ने डायलड 112 पर फोन किया पुलिस मौके पर पहुची मौका मुआयना किया तो पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि बाइक से आये हुए दोनों व्यक्ति मेरे गांव का है,जिसका नाम राजेश उर्फ निन्हक यादव व अभिषेक उर्फ पिटन यादव के विरुद्ध थाना में तहरीर दिया।पुलिस कारवाई न होने से परिवार के लोग  सहमे हुए है। इस वाबत थाना प्रभारी दुजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया की तहरीर मिली है,जांच किया जा रहा है दोषी के विरुद्ध करवाई किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ