ट्रक के चपेट में आने से पति-पत्नी घायल

ट्रक के चपेट में आने से पति-पत्नी घायल
दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा
संवाददाता बीकापुर अयोध्या



अयोध्या प्रयागराज हाइवे मार्ग पर बीकापुर थाना क्षेत्र के कस्बा के दक्षिण छोर के निकट ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बाजार वासियों व पुलिस की मदद से सीएचसी बीकापुर उपचार के लिए लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद पति-पत्नी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गुरुवार को मो असलम और उनकी पत्नी महमूदा बानो निवासी कूरेभार जनपद सुल्तानपुर अपनी से बीकापुर थाना क्षेत्र स्थित काजीसराय से दवा लेकर वापस घर जाते समय हाइवे मार्ग पर तेज गति से आ रही ट्रक की चपेट में आने से बाइक सहित गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल को सीएचसी बीकापुर उपचार के लिए लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना कर भाग रही ट्रक को पुलिस ने पीछा कर खजुरहट के पास पकड़ लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ