हाईस्कूल की छात्रा अंशिका मिश्रा ने राज्य स्तर पर लहराया परचम।
विजय कुमार यादव
ब्यूरो प्रमुख अयोध्या।
हाई स्कूल की छात्रा अंशिका मिश्रा ने राज्य स्तरीय दस मीटर पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता में विजय हासिल करते हुऐ स्वर्ण पदक पाकर राज्य स्तर पर परचम लहराते हुए अपना अपने माता-पिता व गांव का नाम रोशन किया।
बीकापुर तहसील क्षेत्र के चौरे बाजार कस्बा निवासी 15वर्षीय अंशिका मिश्रा ने राज्य स्तरीय दस मीटर पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंशिका की शिक्षा दीक्षा माता आरती मिश्रा(अध्यापक) व नाना जगदम्बा प्रसाद द्विवेदी के संरक्षण में चल रही है। अंशिका सुल्तानपुर शहर में स्थित महर्षि विद्या मंदिर में कक्षा दस की छात्रा है। माता पिता की अकेली संतान अंशिका कीबचपन से ही शिक्षा व खेल कूद में गहरी रुचि रही है। तपस्या सूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी चौबेपुर गोंडा में सम्पन्न हुई राज्य स्तरीय पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता में दस मीटर दूरी की निशानेबाजी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। अंशिका डान्स व कला में भी गहरी रुचि रखती है।उसका लक्ष्य ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक हासिल कर देश का नाम रोशन करना है।इस सफलता का श्रेय वह अपनी मां आरती मिश्रा व कोच दीपक दूबे को देती है।


0 टिप्पणियाँ