दो ट्रकों की आमने-सामने की हुई भिड़ंत एक ट्रक में लगी आग
दैनिक अक्षय मेल रायबरेली नीलम
बछरावां, रायबरेली ।। थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच मार्ग ठकुराइन खेड़ा गांव के पास सुबह लगभग 6:00 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब दो ट्रकों में आमने सामने से भिड़ंत होने से टायर के रगड़ से आग लग गई। जिसमे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के मुताबिक बांदा बहराइच मार्ग पर आमने-सामने की टक्कर से एक ट्रक में आग लग गई। ग्रामीणों ने जिसकी सूचना पुलिस को दें मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक में लगी आग पर काबू पाया तथा बाधित आवागमन को शुरू करवाया।

0 टिप्पणियाँ