पत्रकार की हत्या पर फूलपुर के पत्रकारों की आपातकालीन बैठक

पत्रकार की हत्या पर फूलपुर के पत्रकारों की आपातकालीन बैठक 

दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज


संवाददाता --- शिव कुमार यादव



 फूलपुर सिकंदरा -- गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या कांड देखकर आम पत्रकारों में भय व्याप्त हो गया है बड़े ताज्जुब की बात है भारत के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता करना अब इस दौर में बड़ा कठिन कार्य हो गया है एक तो पत्रकार अपने परिवार की चिंता ना कर समाज की चिंता को देखते हुए अपनी जान और परिवार की देखरेख को दरकिनार कर समाज को एक स्वच्छ आईना दिखाने का काम करता है परंतु आज के समय में पत्रकारों के लिए पत्रकारिता करना बहुत ही जोखिम भरा कार्य हो गया है गंगा पार के पत्रकारों  की आपातकालीन बैठक बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता जिला मीडिया प्रभारी शिव कुमार यादव ने किया तथा संचालन कृष्ण कुमार पांडे संवाददाता जुल्म आज तक ने किया बैठक के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार से जोरदार मांग की गई कि पत्रकारों के लिए एक कानून बनाया जाए जिसकी संख्या अधिनियम के रूप में हो और और वह पत्रकारों की सुरक्षा संरक्षा के रूप में कानूनी तौर पर मान्यता दी जाए कि पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार या पत्रकारों के साथ दुर्घटना या हत्या तमाम जैसी घटनाओं पर पत्रकारो के पक्ष में अधिनियम का प्रयोग कर कठिन से कठिन कार्रवाई  अभियुक्तों के खिलाफ कराई जाए बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पत्रकार को आर्थिक सहायता एवं पत्नी को सरकारी नौकरी बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिए जाने पर आभार व्यक्त किया गया बैठक में राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के मीडिया प्रभारी फूलचंद यादव राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार विश्वकर्मा रवि कुमार चंद्रा राजेश गौतम राहुल भारतीय रमेश यादव महमूद अहमद बृजेश आनंद फिरोज अहमद  राजेश कुशवाहा कैमरामैन मोनू शिव भगवान प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे कार्यक्रम के पहले सभी पत्रकार बंधुओं ने 2 मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा के शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ