सैकड़ों बीघा फसल पानी से बर्बाद
तिलोई अमेठी से शिव बरन यादव की रिपोर्ट
मछुआरों के आतंक से परेशान किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन हुई जलमग्न। तिलोई रायबरेली तहसील तिलोई क्षेत्र के ब्लॉक बहादुरपुर के ग्रामसभा सराय महेशा ग्राम
अमिया का एक मामला प्रकाश में आया जहां मछुआरों के आतंक से परेशान किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन हुई जलमग्न
मछुआरा रामफेर पुत्र नंद लाल पासी द्वारा मूंग ताल ट्रेन में अमिया गांव के पास पानी का बहाव अवरुद्ध कर मछली पकड़ने हेतु बांध लगाया गया है जिसकी वजह से उसके पीछे के सैकड़ों बीघा जमीन जलमग्न हो गई है जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है यह इनकी हर साल की प्रक्रिया है और इसे खोलने के लिए अगर कोई बोलता है तो उससे झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं तथा पूर्व में कई बार झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है इस बांध की वजह से 2 ग्राम सभा,केसरिया सलेमपुर,उडवा हेमराजपुर के किसानों को हर साल लाखों रुपए की क्षति पहुंचती है क्योंकि सैकड़ों बीघा जमीन जलमग्न होकर फसल डूब कर सड़ जाती है।

0 टिप्पणियाँ