दैनिक अक्षयमेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर
सुल्तानपुर- 9 जुलाई कोरोना जांच में सुल्तानपुर जिला चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर आम आदमी पार्टी सुल्तानपुर प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सुधार की मांग की है पार्टी द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि सुलतानपुर जिला चिकित्सालय में कोरोना महामारी टेस्टिंग शासन की सर्वाधिक प्राथमिकताओं में से एक है परंतु अत्यंत खेद की बात है की जिला चिकित्सालय में इस महामारी टेस्टिंग में आज घोर अनियमितता व्याप्त है।
1- कोरोना जांच किट का भारी अभाव है।
2- एक छोटे से स्थान में लगभग 300 व्यक्तियों का जांच का कार्य किया जा रहा है।
3- केवल दो स्टाफ द्वारा इसका सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है, उपरोक्त कारणों की वजह से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही कोरोना संक्रमण फैलने की प्रबल संभावना है इसी संदर्भ में आज आम आदमी पार्टी जिला अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन देकर मांग किया है कि जनहित के दृष्टिगत रखते हुये जाँच किट की संख्या और स्टाफ की संख्या बढ़ाये जाने और कोरोना जांच किसी बडे स्थान पर कराने जाने हेतु पार्टी ने शासन से मांग किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रवींद्र तिवारी जिला महासचिव रामविलास तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष शोहरत अली प्रदेश सचिव जीशान अहमद मोहम्मद सलीम बृजेश कुमार प्रजापति आदि लोग शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ