सीएमओ आॅफिस में जन्मजात दोष, कट होंठ व तालू के मरीजों के लिए निःशुल्क पीजकरण आयोजन 8 अगस्त तक
अक्षय मेल रायबरेली, नीलम
रायबरेली 27 जुलाई, 2020
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ संजय कुमार शर्मा के निर्देशनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नवजात शिशु में जन्मजात दोष कटे होंठ व तालू की निःशुल्क शल्य चिकित्सा (सर्जरी) लखनऊ में सम्बद्ध अमेरिका के स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट एवं प्रदेश के विख्यात अस्पताल हेल्थसिटी ट्रामा सेन्टर एवं सुपरस्पेशियालटी हास्पिटलए लखनऊ के प्लास्टिक माइक्रोवैस्कुलर कासमेटिक एवं क्रेनियोफेशियल सर्जरी विभाग के सौजन्य से कराया जा रहा है। जन्मजात कटे होठ एवं कटे तालू के मरीजों के लिये एक निःशुल्क पंजीकरण का आयोजन विगत 23 जुलाई से 8 अगस्त 2020 को प्रातः 11ः00 प्रातः बजे से अपरान्ह 2ः00 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रायबरेली में किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जन्मजात विकार अन्य विकारों की अपेक्षा बहुतायत में पायी जाती है। माता-पिता शुरू आती दौर में इस बीमारी को समझ नहीं पाते हैं। समय से उचित चिकित्सीय परामर्श न मिलने से इस बीमारी का इलाज मुश्किल हो जाता है। अगर पैदायशी कटे होठ वाला बच्चा जन्म से 4 माह तक और कटे तालू वाले बच्चे का इलाज जन्म के 8 माह से 15 माह के दौरान किया जाय तो बच्चे के चेहरे पर जीवन भर मुस्कान रहती है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट डॉ वैभव खन्ना सर्जन (एम0एस0 एम0सी0एच0) हेल्थसिटी ट्रामा सेन्टर एवं सुपरस्पेशियालटी हास्पिटल में संचालित है। प्रोजेक्ट का यही वास्तविक उद्देश्य है। यदि आपके बच्चे की उम्र उसके आगे निकल गयी है तो भी सर्जरी हो सकती है पर सही समय पर सर्जरी कराने से नतीजा सामान्य से ज्यादा अच्छा होता है। यह सर्जरी किसी भी उम्र के रोगियों के लिये निःशुल्क उपलब्ध है।
जनपद के डी0ई0आई0सी0 मैनेजर नितेश जायसवाल ने बताया कि जन्मजात कटे होठ व तालू की विकृति सर्जरी से पूरी तरह ठीक हो सकती है। पूर्ण रूप से ठीक बच्चे की मुस्कान ही उसको आत्मविश्वास दिलाती है और इस आत्मविश्वास को वापस दिलाना ही जनपद के स्वास्थ्य विभाग का मुख्य ध्येय है। जन्मजात कटे होठ व तालू की समस्या लगभग 3000 से 5000 जीवित शिशुओं में से एक को हो सकती है। यह होठ के दोनो तरफ अथवा एक ही तरफ सम्भव है। सामान्यतः तालू के साथ होठ भी कटा होता है परन्तु कभी.कभी अकेले तालू के कटे होने की सम्भावना भी रहती है।
नीरज कुमार शर्मा प्रोजेक्ट अवेयरनेस असिस्टेंट (स्माइल ट्रेन) ने बताया कि वर्तमान स्थिति में शिशुओं की शल्य चिकित्सा पूर्ण रूप से कोविड-19 के मानक अनुरूप तथा कोरोना की निःशुल्क जाँच के उपरांत सुरक्षित रूप से करायी जाती है। जिसमें बच्चे की विभिन्न जांचे तथा सम्पूर्ण इलाज भी निःशुल्क होता है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डी0एस0 अस्थाना ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिक जानकारी हेतु कृपया क्षेत्र की मोबाइल हेल्थ टीम, ए0एन0एम0ए आशा कार्यकत्री तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री, डी0ई0आई0सी0 मैनेजर नितेश जायसवाल (कार्या0 मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायबरेली) के मो0नं0 8795838400 तथा हेल्पलाइन नम्बर 9454159999 एवं 9565437056 पर सम्पर्क कर सकते हैं।



0 टिप्पणियाँ