सीमेंट व्यवसाई की गोली मारकर हत्या क्षेत्र में 72 घण्टें में दूसरी वारदात

सीमेंट व्यवसाई की गोली मारकर हत्या क्षेत्र में 72 घण्टें में दूसरी वारदात 
 
घटना से क्षेत्र में दहशत का महौल



 शुकुल बाजार अमेठी -पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव पुत्र संतराम यादव की गोली मारकर हत्या  सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंनामा भर कर पीएम के लिए भेजा वही मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक डा ख्याति गर्ग और अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज व क्षेत्रीय अधिकारी संतोष सिंह अपने पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे ।
 बताते चले की पूरे बल्दू पांडेय मजरे ऊंचगांव निवासी राधेश्याम यादव पुत्र स्वर्गीय संतराम यादव  मंगलवार देर शाम खेत से घर जा रहे थे कि अज्ञात बदमाशो ने उन पर गोलियाँ बरसाकर राधे श्याम यादव को मौत के घाट उतार दिया।राधेश्याम यादव बड़े पैमाने पर सीमेंट का व्यापार करते थे। तथा व पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। वहीं पर शुकुल बाजार पुलिस धटनाओ पर अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित हो चुकी है। फिलहाल पुलिस छानबीन में  जुटी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डा ख्याति गर्ग व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज और क्षेत्रीय अधिकारी संतोष सिंह  घटनास्थल पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया और  परिजनों को आश्वाशन दिया कि जो भी हो वह जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ