लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर महिला पुलिस कर्मी व दिवान ने कप्तान को रोका मिला 2500 सौ का इनाम।

दैनिक अक्षयमेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
              सुल्तानपुर 

सुल्तानपुर लॉकडाउन के पहले दिन पुलिस कर्मियों कि ड्यूटी चेक करने निकले पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने कुछ अलग अंदाज मे बाइक पर सवार होकर मुह मे गमछा लपेट कर विभिन्न चौराहे पर पहुंचे वहीं नगर के मुख्य चौराहे डाकखाना पर पहुंचे तो वहां तैनात पुलिस कर्मी ने लॉकडाउन में सड़क पर निकले के लिए कप्तान की बाइक को रोक लिया और लॉकडाउन मे न निकलने के लिए समझाय उसके बाद कप्तान ने अपना परिचय दिया।उसके बाद कप्तान ने आठ पुलिस कर्मी को 2500 सौ रुपये नगद देकर सम्मानित किया ।खबर सुल्तानपुर से है जहां पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने लॉकडाउन के पहले दिन अपने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक करने  बाइक से सादी वर्दी में अकेले नगर में निकल पड़े नगर के कई चौराहे को चेक किया कप्तान ने यह जानने की कोशिश किया की लॉकडाउन में पुलिसकर्मी किस तरीके से लोगों को लॉकडाउन का पालन करवा रहे हैं जब पुलिस अधीक्षक नगर के मुख्य डाकखाना चौराहे पर पहुंचे तो उनकी बाइक को वहां ड्यूटी पर मुस्तैद दीवान विवेक पांडे व महिला पुलिस कर्मी ने रोक लिया उनसे लॉकडाउन में सड़क पर बाइक से घूमने का कारण पूछा जिस पर गमछा लपेटे कप्तान ने बताया कि उन्हें जरूरी काम से जाना है लेकिन दिवान द्वारा लगातार उनको लॉकडाउन के बारे में समझाया जिसके बाद वहां तैनात अन्य पुलिसकर्मी भी आ गए जिसके बाद पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने उन्हें अपना परिचय दिया उसके बाद महिला पुलिस कर्मी सहित आठ लोगों को 2500 सौ रुपये नगद पुरस्कार से सम्मानित किया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस कर्मियों द्वारा अपनी ड्यूटी को मुस्तैदी से करते हुए पाया गया जिसके लिए इन्हें नगद इनाम से सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ