संत कबीर हथकरघा पुरस्कार के लिए 15 अगस्त तक भेजे सैम्पुल
रिपोर्ट नीलम, दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
रायबरेली 13 जुलाई, 2020
जनपद के बुनकर संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु हथकरघा बुनकरों द्वारा निर्मित वस्त्रों में से उत्कृष्ठ उत्पादों के चयन हेतु फल साइज के सैम्पुल कार्यालय सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग लखनऊ द्वारा मांगे गये है जिनका चयन समिति द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के रूप में किया जायेगा।
सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मनोज कान्त गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया है कि इच्छुक बुनकर अपने फुल साइज के सैम्पुलों के साथ पूर्ण विवरण सहित जैसे वार्प, सूत, रंग डिजाइन तथा तकनीकी विवरण सहित सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग लखनऊ परिक्षेत्र के कार्यालय में 15 अगस्त तक उपलब्ध करे।

0 टिप्पणियाँ