आधुनिक योग के संदेश को शहरों से गांवो तक और गरीब और आदिवासी समुदाय के लोगों के घर तक पहुँचने में लगा-महाप्रबंधक (NTPC)भोला नाथ

आधुनिक योग के संदेश को शहरों से गांवो तक और गरीब और आदिवासी समुदाय के लोगों के घर तक पहुँचने में लगा-महाप्रबंधक (NTPC)भोला नाथ 

नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली




रायबरेली। एनटीपीसी  की शक्ति  इसके अभिप्रेरित, अनुशासित और कार्य में दक्ष कर्मचारी हैं, जो किसी भी हालात में राष्ट्रम की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। एनटीपीसी के कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में लंबी अवधि तक काम करते हैं।
विश्व के साथ कदम से कदम मिलाते  हुए एनटीपीसी ऊंचाहार ने भी योग दिवस मनाने के लिए विडियो कॉन्फ्रेंस का सहारा लिया जिससे योगा घर में , योगा परिवार के साथ धरातल पर उतरे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनटीपीसी ऊंचाहार में विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये योगाभ्या स किया गया l योगाभ्यावस सत्र आरंभ होने के पूर्व एनटीपीसी ऊंचाहार के मुख्य महाप्रबंधक भोला नाथ  ने अपने संबोधन में कहा, ‘हमारा आदर्श वाक्य   शांति, सद्भाव और प्रगति के लिए योग होना चाहिए।’

 
इस अवसर पर सभी का अभिवादन करते हुए उन्होंने योग के संदेश का प्रचार प्रसार करने में अहम भूमिका निभाने वाले एनटीपीसी  कर्मियों और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की सराहना की। भोलानाथ ने कहा कि भारत आज आधुनिक योग के संदेश को शहरों से गांवो तक और गरीब और आदिवासी समुदाय के लोगों के घर तक पहुँचने में लगा हुआ है । उन्हों ने योग को इस कोरोना महामारी की बीमारी से बचने में सहायक है तथा इसे जीवन का अभिन्नं अंग बनाए जाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा, ‘आज के बदलते समय में हमारा ध्यान रोग से बचाव के साथ ही आरोग्यो पर भी होना चाहिए। योग हमें आरोग्यन होने की शक्ति प्रदान करता है। योग की मूल भावना और प्राचीन भारतीय दर्शन यही है।’ योग एक अनुशासन और समर्पण है जिसका जीवन भर पालन किया जाना चाहिए l एनटीपीसी ऊंचाहार कर्मचारियों ने परियोजना प्रमुख भोला नाथ के नेतृत्व में अपने  अपने घरों में परिवार के साथ योग की संस्कृति को संबल प्रदान किया ।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा 2014 में योगाभ्यास की शुरुवात किए जाने के समय से ही एनटीपीसी ऊंचाहार में यह कार्यक्रम पूरी एकजुटता  के साथ मनाया जाता है l संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित करने के बाद एनटीपीसी ऊंचाहार में यह कार्यक्रम बड़े ही व्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जाता रहा है ,जिसमे सभी वर्गो के भागीदारी रहती है l
कार्यक्रम में  असित दत्ता, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) , अजय गुप्ता महाप्रबंधक (सुरक्षा अकादमी) , पी रामप्रसाद महाप्रबंधक (अनुरक्षण) , अरिंदम बनेर्जी महाप्रबंधक (प्रचालन) ,  मणि कान्त विभागाध्यक्ष मानव संसाधन , मधुकर बुरलावल अपर महाप्रबंधक ,अशोक यादव उप  महाप्रबंधक, अजय सिंह वरिष्ठ प्रबन्धक  सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ